Thursday, February 26, 2026

NCERT पाठ्य-पुस्तकों का नहीं बदलना एक संयोग नहीं बल्कि प्रयोग


---
#यूजीसी प्रकरण के बाद अब आप विश्वास से कह सकते हैं कि हिंदू द्वेषी #NCERT पाठ्य-पुस्तकों का नहीं बदला जाना एक #संयोग नहीं बल्कि #प्रयोग था। तर्क यह कि जब समाज को बांटना ही उद्देश्य है तो बांटने का जो काम पहले से चला आ रहा है, उसे क्यों रोका जाए? चाहे यह काम अंग्रेजों का हो या नेहरू जी का फिर उनकी बेटी इंदिरा जी या फिर उनके नाती राजीव जी का या फिर उनकी नतिन पुतोहु द्वारा नियंत्रित मनमोहन सिंह सरकार का। 

पहले लोग खीज से कहते थे कि मोदी सरकार एक दशक में भी मानसिक गुलामी और हिंदू विद्वेष को बढ़ावा देने वाली NCERT पाठ्य- पुस्तकों को अबतक नहीं बदल पाई। यह भी कि अगर कांग्रेस को यह काम करना होता तो उसे छह महीने से अधिक नहीं लगते। 

जिस गति से मोदी के दौर में अंग्रेजों और उनकी पालित कांग्रेस की '#बांटो_और_राज_करो ' की नीति को आगे बढ़ाया गया है उससे तो लगता है कि #औपनिवेशिक शासन की सच्ची वारिस अब भाजपा हो गई है क्योंकि उसने न सिर्फ अपना #कांग्रेसीकरण किया है बल्कि कांग्रेस को मुस्लिग लीग के रास्ते चलने को बाध्य कर दिया है। 

यही नहीं #संघ जिसकी स्थापना ही खिलाफत आंदोलन के बाद #मोपला_हिंदू_नरसंहार के प्रतिक्रिया- स्वरूप १९२५ में हुई थी, वह अब गर्व से कहता है कि उसने #हिंदुओं_का_ठेका नहीं ले रखा है ' क्योंकि वह एक राष्ट्रीय मतलब सेकुलर संगठन है'! तो फिर कौन सी संस्था हिंदुओं के जायज हितों का प्रतिनिधित्व करती है? आज की तारीख में न कोई पार्टी न कोई संगठन। 

इतना ही नहीं #जाति_नामक_सामाजिक संस्था जो अबतक हिंदुओं को विलुप्ति से सदियों से बचाते आई है, उसे भी #समाज_तोड़क_कानून द्वारा आपस में लड़ाकर- भिड़ाकर समाप्त किया जा रहा है। 

यह कोई विस्मय की बात नहीं है कि जब १९९० में केंद्र में भाजपा समर्थित वी पी सिंह की सरकार थी तब #कश्मीर घाटी में #हिंदुओं_का_नरसंहार हुआ और लाखों लोगों को घर - बार छोड़कर सिर्फ हिंदू होने के कारण अपने ही देश में शरणार्थी जीवन जीने को मजबूर होना पड़ा। स्थिति आज भी नहीं बदली है क्योंकि जिस जम्मू-कश्मीर में हजारों अवैध #बांग्लादेशी और #रोहिंग्या घुसपैठियों को बसाया गया है, उसी राज्य के मूल निवासी सिर्फ हिंदू होने के कारण पुनर्वास और घरवापसी से कोसों दूर है। 
@ चन्द्रकान्त प्रसाद सिंह 
#modithedivider #BJP_IS_CONGRESS #Congress_Is_Muslim_League #Jaati #UGC #KashmiriPandits #KashmiriHindus #EthnicCleansing #RSSorg #Rohingya #RSS_IS_SECULAR_NOW #NCERT

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home