Wednesday, November 19, 2014

संता-बंता: भाँति-भाँति के बुद्धिजीवी

भाँति-भाँति के बुद्धिजीवी

संता: बुद्धिजीवी लोग कितने प्रकार के होते हैं?
बंता: आमतौर पर दो: बुद्धिविरोधी व बुद्धिविलासी।
संता: और बुद्धिमान?
बंता: निजी लाभ केवलम्।
संता: फिर बुद्धिवीर कौन?
बंता: भय और लालचमुक्त देसी दृष्टियुक्त  बुद्धिमान।
संता: बुद्धिविरोधी ?
बंता: जो सोचने का काम बुद्धिविलासियों पर छोड़ दे।
संता: बुद्धिविलासी रह गया।
बंता: जिसकी बुद्धि के अंडे से चूजा नहीं सिर्फ अंडा निकले ।
संता: और हमलोग?
बंता: बुद्धू।
संता: कैसे?
बंता: बुद्धि विभाग का ठेका  गलथेथर  और बुद्धिविलासी सेकुलर ब्रिगेड के पास था।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home