Thursday, December 22, 2016

हर हर भारत, घर घर भारत

हर हर भारत, घर घर भारत
दिल-दिल भारत, तिल-तिल भारत
आज है भारत, कल भी भारत
अपना भारत ,सबका भारत
किसान भारत, जवान भारत।

जयचंद को धिक्कारे भारत
मानसिंह को फटकारे भारत
मीरज़ाफ़र को दुत्कारे भारत
नेहरून्ना को पुनर्विचारे भारत
किसान भारत, जवान भारत।

राणा-शिवा को अपनाये भारत
दशम गुरु को सर नवाये भारत
बिरसा को न बिसराये भारत
झाँसी की बिंदी सजाये भारत
किसान भारत, जवान भारत।

कुँवर का जोश जो पाये भारत
पाण्डे मंगल हुंकार लगाये भारत
नेताजी को फिर-फिर बुलाये भारत
कबीर-वो-कलाम पर इतराये भारत
किसान भारत, जवान भारत।

अहिंसा से न भरमाये भारत
हिंसा से न चकराये भारत
रणचंडी को सर चढ़ाये भारत
जैसे को तैसा बताये भारत
किसान भारत, जवान भारत।

बुद्धिपिशाची माया नसाये भारत
वोटबैंक पर ताला लगाये भारत
वीणा-पुस्तक में मन रमाये भारत
हाथ तलवार पर जमाये भारत
किसान भारत, जवान भारत।

नवजागरण में नहाये भारत
अब है खुद को पाये भारत
ॐ नमः शिवाय भारत
शाह बाबा बुल्लाय भारत
किसान भारत, जवान भारत।
30.09.16

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home